Hariyali Teej 2020 : Date & Day, Puja Shubh MuhuratHariyali Teej 2020 : When Celebrate Hariyal Teej in 2020, Day & Date, Shuch Puja Muhurat of Hariyali Teej Hariyali Teej 2020 will be celebrated on Thursday, 23 July 2020. Teej is the festival of Hindus. Indian People known it with many other names as Teejan, Tratiya. [toc]
हरियाली तीज 2020 :तीज का त्यौहार, सावन के शुभ महीने में, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और झारखंड में महिलाओं द्वारा बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज 23 जुलाई को मनाई जाएगी। कुछ राज्यों में इसे सावन तीज भी कहा जाता है। परंपरागत रूप से, हरियाली तीज त्योहार भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है, जिन्हें अक्सर तीज माता कहा जाता है। Hariyali Teej 2020 Dateइस वर्ष हरियाली तीज दिन गुरूवार 23 जुलाई 2020 को मनाई जाएगी। कब से कब तक का समय है Hariyali Teej कातृतीया तिथि यानी कि Teej का समय 22 जुलाई को शाम 7:22 बजे शुरू होगा और 5:03 बजे समाप्त होगा। इस बार सादगी से मनेगी हरियाली तीजकोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार तीज सादगी से मनाई जाएगी। कुछ संगठनों ने कार्यक्रम को ऑनलाइन मनाने का तथा कुछ ने सीमित मौजूदगी में ही त्योहार मनाने का फैसला किया है। बता दें कि देहरादून में हर साल तीजोत्सव भव्य रूप से मनाया जाता है। पर्व शुरू होने के साथ ही विभिन्न संगठन गायन, नृत्य और अन्य प्रतियोगिता आयोजित करते हैं, जिसमें महिलाओं को एक मंच पर प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। पर इस बार 23 जुलाई से शुरू हो रहा तीजोत्सव सादगी से मनाया जाएगा। Hariyali Teej 2020 कैसे मनायी जाती हैं भारत मेंसावन में हरियाली तीज के अलावा दो अन्य तीज त्योहार मनाए जाते हैं। वे कजरी तीज और हरतालिका तीज हैं। पंजाब में तीज को तीजन के नाम से जाना जाता है। महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं, नए कपड़े पहनती हैं, चूड़ियाँ पहनती हैं, नृत्य करती हैं और समूहों में तीज गीत गाती हैं। घेवर, एक पारंपरिक मिठाई है, जो विशेष रूप से तीज के दौरान बनाई जाती है। उत्सव के दौरान पकाया जाने वाला अन्य पारंपरिक भोजन खीर, मालपुआ और हलवा हैं। क्यों मनाया जाता है Hariyali Teej?हरियाणा में, तीज को वर्षा ऋतु के स्वागत के लिए मनाया जाता है। महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों की सलामती और लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती हैं। परंपरागत रूप से, परिवारों के बीच उपहारों का आदान-प्रदान भी होता है और विवाहित महिलाएं अपने माता-पिता के घर भी जाती हैं। हरियाली तीज के अलावा, सावन में अन्य महत्वपूर्ण दिन हैं कामिका एकादशी, कर्क संक्रांति, सावन शिवरात्रि, श्रवण अमावस्या, हरियाली अमावस्या, तीसरी सावन सोमवर, चंद्र दर्शन और मंगला गौरी व्रत। Read About More : | Responsive Ads Here! |